राष्ट्रीय जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गरीबों को दी सहायता
बाराबंकी, 19 फ़रवरी । राष्ट्रीय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने रामनगर क्षेत्र के गांवों में जाकर गुरुवार को सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चों में वस्त्र एवं बिस्कुट का वितरण किया।
राष्ट्रीय जागरण मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव अपने सहयोगी साथियों अजय श्रीवास्तव अरविंद श्रीवास्तव व पूर्व प्रधान सरसवा हरि किशोर सिंह के साथ सरयू नदी की तलहटी में बसे परसादी पुरवा व मल्लाहन पुरवा में जाकर सैकड़ो महिलाओं, पुरुषों व बच्चों में वस्त्रों व बिस्कुट का वितरण किया। रंग-बिरंगे व अच्छी क्वालिटी के परिधान पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा गरीबों की मदद व उनकी सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस पुनीत कार्य में समाज के हर सक्षम लोगों को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
इससे पूर्व भी समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव बाढ़, दैवीय आपदा एवं असहायों की हर संभव मदद करते रहे हैं।