News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

नैनीताल में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 302 का सत्यापन

नैनीताल, 17 फ़रवरी । राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव’ के अंतर्गत नैनीताल में सघन सत्यापन-जांच अभियान जारी है।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि उन्होंने 15 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत एक माह तक विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र व हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में पुलिस बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर रही है।

बीते दिवस से आज दोपहर तक 90 होटल और ढाबों की जांच की गयी। कुल 302 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा अनियमितता पाए जाने पर 78 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 39 हजार 250 रुपये की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply