हिसार : सर्कल स्तरीय ओआरसी बैठकों का आयोजन करेगा डीएचबीवीएन
निदेशक की अध्यक्षता में संबंधित सर्कल मुख्यालयों पर आयोजित होंगी।
निगम प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि ओआरसी बैठकों के प्रमुख
एजेंडा बिंदुओं में लंबित ओआरसी बिंदुओं की समीक्षा, पीएम-एसजीएमबी योजना की प्रगति,
सड़कों के मध्य स्थित विद्युत खंभों का स्थानांतरण, ट्यूबवेल कनेक्शनों की स्थिति,
खतरनाक विद्युत लाइनों का शिफ्टिंग कार्य, ‘मेरा गांव जगमग गांव’ योजना की प्रगति, बिलिंग
दक्षता, लंबित सोलर बिलिंग की समीक्षा तथा अन्य आवश्यक विषय शामिल रहेंगे।
प्रबंधन
ने विशेष रूप से मॉनिटरिंग विंग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता को निर्देशित
किया है कि वे बैठक से पूर्व आवश्यक आंकड़ों का संकलन, उनका विश्लेषण तथा विस्तृत प्रतिवेदन
तैयार कर निगम प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत करें।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक ऑपरेशन उपमंडल अधिकारी
को निर्देश दिए गए हैं कि वे बैठक के दौरान चर्चा हेतु अपने-अपने क्षेत्र के शीर्ष
20 जुड़े हुए तथा विच्छेदित डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की अद्यतन स्थिति साथ लेकर उपस्थित
हों। निगम प्रबंधन ने सभी अधिकारियों से लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित, पारदर्शी
एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।