News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : सुरक्षा और सतर्कता को लेकर पुलिस ने किया सरपंचों के साथ मंथन

जींद, 15 फ़रवरी । थाना सदर दनौदा पुलिस चौकी में नरवाना इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर रविवार को मंथन हुआ। सदर थाना प्रभारी रामकुमार ने सरपंचों के साथ बैठक की। बैठक में उप निरीक्षक राजेश कुमार, गांव दनौदा की सरपंच किताबो देवी, गांव दनौदा खुर्द के सरपंच जितेंद्र सिंह, गांव जाजनवाला के सरपंच जनक गांव कलोदा खुर्द के सरपंच कुलदीप सिंह, गांव सैंथली के सरपंच जयप्रकाश, गांव भिखेवाला के सरपंच मोनू, गांव सच्चाखेड़ा के सरपंच सुखदेव सिंह मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहयोग का मजबूत होना बहुत जरूरी है। चोरी की घटनाएं हो रही हैं व अन्य अपराध हो रहे हंै। ऐसी घटनाओ पर रोक लगाने के लिए गांवों में अधिक से अधिक सीसी टीवी कैमरे लगवाए जाने चाहिए। गांव स्तर पर रात्रि सुरक्षा के लिए ठिकरी पहरा लगाने के लिए कहा गया। उन्होंने रात्रि गश्त नियमित रूप से लगाने के लिए भी प्रेरित किया ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्रामीण समाज के संयुक्त प्रयासों से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सरपंचों से अपील की वे गांवों में जागरूकता बैठकें करें। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित करें। सरपंचों ने अपराध मुक्त एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply