News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार के विरोध में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

पानीपत, 15 फ़रवरी । भारतीय किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में इसराना स्थिति किसान भवन में प्रदर्शन किया। किसानों ने समझौते की प्रतियां भी जलाई। यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर रविवार को किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के गांव-गांव में किसानों से एकजुट होकर प्रदर्शन करने की अपील की थी, जिसके तहत इसराना में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन मे किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका का बाजार भारत में खुल जाता है, तो भारतीय किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। मनोज जागलान ने आगे कहा कि किसान मोर्चा इस समझौते का पुरजोर विरोध करता है और पूरे देश में गांव-गांव में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत का किसान इस समझौते को कभी भी बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इस के विरोध में और किसानों को जागरूक करने के लिए किसान मोर्चा द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘किसान यात्रा’ भी निकाली जा रही है, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस प्रदर्शन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शमशेर पूनिया, जोगिंदर जग्गी, बलराज मलिक कारद, अशोक कुंडू, दीपक जौन्धन कलां, देवेंद्र जागलान, रणधीर दांगी, सहित कई किसान नेताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply