News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

इंदौरः मंत्री सिलावट ने देवगुराडिया गुटकेश्वर महादेव मंदिर मेले का किया शुभारंभ

इंदौर, 15 फरवरी । मध्य प्रदेश के संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर इंदौर के देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया, देवराजसिंह परिहार, रवि दुबे, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर चौहान, रामस्वरूप गेहलोत, विष्णु चौधरी, धनसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका टैगौर सहित सैकडों धर्मप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मंत्री सिलावट ने परिवार सहित गुटकेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कियामंत्री तुलसीराम सिलावट ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार पत्नी सुनीता सिलावट एवं पुत्र बंकिम सिलावट सहित पुत्रवधु के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को प्रसादी फलाहारी खिचडी का वितरण भी किया।

Leave a Reply