राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 फरवरी होगा खिलाड़ियों का चयन
हाथरस, 11 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में अंडर-15 बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल कल 12 फरवरी 2026 को हाेगा। । ट्रायल आगरा राजमार्ग स्थित अखाड़ा भारत केसरी हरिकेश पहलवान कुश्ती एकेडमी में होगा। इसका उद्देश्य 17 से 19 फरवरी को वाराणसी के बाबतपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राहुल जैसवाल और सचिव अंकित कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक पहलवानों का वजन लिया जाएगा।। इसके बाद आगे की प्रक्रिया हाेगी।
————–