News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

रांची महापौर पद की उम्मीदवार रोशनी खलको ने पदयात्रा कर किया जनसंपर्क, जनता से समर्थन की अपील

रांची, 10 फरवरी । रांची की महापौर पद की उम्मीदवार रोशनी खलको ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनता से सीधे संपर्क किया और अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाया।

रोशनी खलको ने एदलहातु बाबा टेंट हाउस से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की और फूचका गलीअंतू चौक, हरिहर सिंह रोड होते हुए रिम्स तक जनसंपर्क किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर अपने विकास एजेंडे और योजनाओं का विवरण साझा किया।

रोशनी खलको ने कहा “पदयात्रा के दौरान शहर के हर कोने से जनता का अनंत आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है। लगातार मिल रहे आशीर्वाद से यह महसूस हो रहा है कि रांची की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, यह यात्रा रांची के विकास के लिए संकल्पों की यात्रा है।”

महापौर प्रत्याशी ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकताओं में शहर के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम का सुधार, सभी वार्डों में जल स्रोतों का संरक्षण और खेल पार्कों का निर्माण शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि ये कदम रांची को एक स्मार्ट और नंबर वन शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होंगे।

Leave a Reply