News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

सट्टा खेलते 13 आरोपित गिरफ्तार, 75 हजार रुपये की नगदी जब्त

चित्तौड़गढ़, 08 फ़रवरी । जिले की कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर के गांधीनगर इलाके में रिहायशी मकान में घोड़ी दाना पर रुपयों का दांव लगा कर जुआ सट्टा खेलते 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके कब्जे से 75 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। वहीं मौके से तीन स्कूटी, दो बाइक सहित जुआ सट्टा के उपकरण भी जब्त किये हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को अवैध जुआ सट्टे की धरपकड कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि संजय पुत्र उदयलाल तेली गांधीनगर, चितौड़गढ़ के रिहायशी मकान में प्रथम मंजिल पर बने हुऐ कमरों में कुछ व्यक्ति घोड़ी दाना पर रुपयों का दांव लगा सट्टा खेल रहे है। सूचना पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेशसिंह के निर्देशन में कोतवाली सीआई तुलसीराम के सुपरविजन में मनीष शर्मा आरपीएस (प्रो.) के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसमें थाने के उप निरीक्षक श्यामलाल, पारस कुमार, एएसआई नवरंग लाल, कैलाश चन्द्र, हरवीरसिंह, हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह, हरफुल, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जीतराम व परविन्दरसिंह के साथ गांधीनगर चित्तौडगढ़ स्थित संजय तेली के रिहायशी मकान पर पहुंचे। यहां मकान के चौक में तीन स्कूटी व दो बाइक खडी मिली। उक्त मकान के प्रथम मंजिल के एक कमरे में फर्श पर 13 व्यक्ति आमने सामने गोला बना कर बैठे हुऐ हो इनके बीच में कुछ रुपये एवं घोडी दाने पड़े हुऐ नजर आए। उक्त सभी व्यक्ति घोडी दाने पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुऐ मिले। उसकी तलाशी ली तो उक्त 13 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 75 हजार रुपए नगद व जुआ/सट्टे के उपकरण घोडी दाने मिले। 13 आरोपितों के कब्जे से मिले 75 हजार रुपए, जुटा सट्टा उपकरण व वाहन जब्त कर लिए।

Leave a Reply