News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : बारात से लौट रहे कार सवारों पर हमला, चार घायल

जींद, 08 फ़रवरी । बारात से लौट रहे कार सवारों पर गांव झांज खुर्द के निकट कुछ युवकों ने हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हमले में कार सवार चार युवक घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद कर 15 अन्य के खिलाफ मारपीट करने तोडफ़ोड़ करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव झांज कलां निवासी लोकेश ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रातको वह अपने चचेरे भाई की बारात से कार में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। कार में उसके अलावा सुरेंद्र, दीपक, ईश्वर सवार थे। जब वे गांव के निकट पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। जब तक वे कुछ समझते तब तक कुछ युवक लाठियों तथा डंडों से उन टूट पड़े। गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और उनके साथ मारपीट की। जिसमें चारों को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।

परिजनों ने चारों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सुरेद्र की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर नरेंद्र, अजय, विशाल को नामजद कर 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply