News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मां शारदा संगीत संस्थान के कलाकार सम्मानित

रांची, 08 फ़रवरी । गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में पंचायती राज मंत्रालय, झारखंड की झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रांची स्थित मां शारदा संगीत संस्थान के कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसी उपलब्धि की खुशी में रिलेशंस की ओर से रविवार को हरमू रोड स्थित मां शारदा संगीत संस्थान परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर कलाकारों को रांची में भी सम्मानित किया गया।

समारोह में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में मां शारदा संगीत संस्थान (न्यास) के कलाकारों ने पंचायती राज मंत्रालय की झांकी के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना’ को अत्यंत प्रभावशाली और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। झांकी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग तीन करोड़ लोगों को मालिकाना हक, संपत्ति कार्ड वितरण और बैंकों से आसान ऋण सुविधा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सशक्त रूप से दर्शाया गया, जिसे दर्शकों और गणमान्य अतिथियों ने खूब सराहा।

पंचायती राज मंत्रालय की ओर से टीम लीडर अजय कुमार के नेतृत्व में श्वेता रानी, रुचि, संगिनी श्रेया, नीतीश भारद्वाज, प्रगति, अलीशा, रितु, स्निग्धा, अमन गुप्ता, प्रवीण पटकता, आकाश, मनप्रीत, आदित्य, अमन, अभिजीत, गौतम और पीयूसर गुरु सहित कई कलाकारों ने झांकी में सहभागिता निभाई।

मां शारदा संगीत संस्थान के संस्थापक मणिकांत निराला और सचिव अजय कुमार पिछले 25 वर्षों से राज्य और केंद्र स्तर पर सांस्कृतिक सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी संस्थान की झांकियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रांची में आयोजित इस सम्मान समारोह में नीतू देवी, अशोक कुमार, राजू दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति, कलाकार और संस्थान से जुड़े लोग उपस्थित रहे।———-

Leave a Reply