News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत: अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

पानीपत, 06 फ़रवरी । पानीपत पुलिस ने गांव किवाना में नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कि पहचान चुलकाना निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान किवाना गांव में सूचना मिली कि चुलाकाना गांव निवासी निखिल किवाना गांव की और पैदल आएगा। निखिल के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए चुलकाना से किवाना गांव की और आने वाले रास्ते पर शमशान घाट के पास नाकाबंदी शुरू कर दी।

कुछ देर पश्चात एक युवक चुलकाना की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को कुछ कदमों पर ही काबू किया। पूछताछ मे युवक ने अपनी पहचान निखिल उर्फ जतिन पुत्र श्यामलाल निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल करीब एक महिना पहले यूपी के शामली में मिले एक अज्ञात युवक से छह हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी निखिल उर्फ जतिन के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Leave a Reply