अवैध पिस्टल सहित जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, 04 फ़रवरी । थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ थाना 39 में कई मुकदमे दर्ज हैं।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बुधवार काे बताया कि थाना पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर अन्नु उर्फ अभिषेक कसाना पुत्र हरेंद्र कसाना को महर्षि आश्रम गौशाला कट के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह शातिर अपराधी है। इसे पुलिस आयुक्त द्वारा जिला बदर किया गया था, इसके बावजूद आरोपित जनपद की सीमा में रह रहा था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।