News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हाथरस, 30 जनवरी । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में विसावर पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शराब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 51 टेट्रा देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने नौगांव नाले की पुलिया के पास की गई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ऊंचा गांव निवासी जवाहर सिंह पुत्र रूपराम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी में लिप्त था। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने जवाहर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बिसावर चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply