News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Sports

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप: नामीबिया में सुपर सिक्स चरण के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा

दुबई, 24 जनवरी । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नामीबिया में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स चरण के मुकाबलों के लिए एमिरेट्स आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायर और रेफरी पैनल की घोषणा कर दी है।

25 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस अहम मुकाबले में फैसल अफरीदी और नितिन बाठी ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे।

कोरी ब्लैक को टीवी अंपायर, जबकि फोर्स्टर मुटिज़्वा को फोर्थ अंपायर नियुक्त किया गया है।

इस मैच के रेफरी प्रकाश भट्ट होंगे।

फैसल अफरीदी इससे पहले ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के मुकाबले में अंपायरिंग कर चुके हैं, वहीं नितिन बाठी ने प्रोटियाज की तंजानिया के खिलाफ जीत वाले मैच की जिम्मेदारी संभाली थी।

25 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड

इसी दिन हाई परफॉर्मेंस ओवल में खेले जाने वाले मुकाबले में शॉन हेग और इकनॉउ चाबी ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

ग्रैहम लॉयड टीवी अंपायर और वीरेंद्र शर्मा फोर्थ अंपायर की भूमिका में रहेंगे।

इस मैच के रेफरी नीयामुर राहुल होंगे।

यह वेस्टइंडीज से जुड़ा शॉन हेग का तीसरा ऑन-फील्ड मैच होगा। इससे पहले वह ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज-अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

26 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले में कोरी ब्लैक और फोर्स्टर मुटिज़्वा ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

शॉन हेग टीवी अंपायर और इकनॉउचाबी फोर्थ अंपायर होंगे।

मैच रेफरी की जिम्मेदारी नीयामुर राहुल निभाएंगे।

24 जनवरी: 13वां-16वां स्थान प्ले-ऑफ (जापान बनाम तंजानिया)

हाई परफॉर्मेंस ओवल, विंडहोक में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भी कोरी ब्लैक और फोर्स्टर मुटिज़्वा ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

ग्रैहम लॉयड टीवी अंपायर, डाइटन बटलर फोर्थ अंपायर और प्रकाश भट्ट मैच रेफरी होंगे।

आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिम्बाब्वे में होने वाले सुपर सिक्स मुकाबलों के मैच अधिकारियों की घोषणा मुकाबलों के तय होने के बाद की जाएगी।

Leave a Reply