News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

इंदिरापुरम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया

देहरादून, 23 जनवरी 2026 । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरदार पटेल मंडल के वार्ड–41, इंदिरापुरम में शुक्रवार काे महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती एवं बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने मां सरस्वती और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हमें नेताजी के विचारों को आत्मसात करते हुए “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज और देश के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने नेताजी के त्याग, साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों से राष्ट्र प्रथम का संकल्प दिलवाया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री मनोज कम्बोज, कार्यक्रम संयोजक पार्षद बबीता गुप्ता एवं भारती गांगुली, मंडल मंत्री सुंदेश्वर ठाकुर, सुषमा पंवार, प्रशांत मित्तल, मनोज गुप्ता, अनिल केशव, मंदिरा चौधरी, सरोज झा, पीयूषा, राहुल सेमवाल, ममता, मीता सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply