News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी की सीडब्ल्यूसी बैठक मंडी में सफलतापूर्वक संपन्न

मंडी, 18 जनवरी । भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी की सेंट्रल वर्किंग कमेटी सीडब्ल्यूसी की बैठक मंडी, हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष नवनीत शर्मा द्वारा की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विभागीय नीतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा लंबित मांगों के शीघ्र समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरानन कुमार सलूरिया को सर्वसम्मति से बीपीईए ग्रुप सी हिमाचल प्रदेश का सर्किल सचिव निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर नवनीत शर्मा,अध्यक्ष बीपीईए ग्रुप सी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा तथा विभाग के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। नव-निर्वाचित सर्किल सचिव प्रवीन कुमार सलूरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों से संगठित रहकर अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply