News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

पतंग महोत्सव में 13 विद्यालयों के सैकड़ों बच्चाें ने लिया भाग

चतरा, 14 जनवरी । राज्य स्वच्छ गंगा मिशन और नमामि गंगे परियोजना के तत्वावधान में पत्थलगड़ा में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन बुधवार को हुआ। जिला गंगा समिति, चतरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 13 विद्यालयों के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

उमाकांत पाठक खेल मैदान में पहली बार पतंग महोत्सव में काफी संख्या में गणमान्य, बुद्धिजीवी, राजनीतिक दलों के लोग, समाजसेवी और आम नागरिक शा‍मिल हुए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच पतंगबाजी का प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन बच्चों के बीच पतंग और धागे के वितरण के साथ किया गया।

वहीं इस दौरान नदी और घाटों की स्वच्छता एवं साफ सफाई को लेकर पौराणिक फल्गु और इसकी सहायक नदी को प्रदूषण मुक्त रखने का उपस्थित लोगों ने संकल्य लिया। पतंग महोत्सव पूरा मैदान, नदी परिसर और बकुलिया पुल क्षेत्र रंग-बिरंगे पतंग से पटा रहा। पूरा मैदान क्षेत्र के ऊपर एक से बढ़कर एक पतंग आसमान में उड़ते दिखे।

इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ उदल राम ने कहा कि मकर और पतंग महोत्सव हमारी प्राचीन परंपरा से जुड़ी है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। उन्‍होंने कहा कि नदियों को संरक्षित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथियों ने बच्चों को पेन, मेडल और बैग़ देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन पत्रकार चेतन पांडे ने किया।

पतंग महोत्सव में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड़ा, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल जागरनाथी, श्री रामकृष्ण मेमोरियल तेतरिया सहित 13 विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन, नॉनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, चंद्रमणि यादव, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व राजेन्द्र दांगी, पूर्व मुखिया कुसुमलता कुशवाहा, 20 सूत्री समिति के विकास यादव, सांसद प्रतिनिधि विरोचन गिरी, सुखसागर राणा, पूर्व प्रतिनिधि अमित तिवारी, समाजसेवी गंदोरी राम दांगी, रुद्रनाथ दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply