News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

अफसरों ने संतों से मिलकर जाना मेले का हाल, लिया आशीर्वाद

प्रयागराज, 09 जनवरी । मकर संक्रांति के पूर्व मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं संतों से संवाद के उद्देश्य से सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कुशलक्षेम जाना और संतों से आशीर्वाद लिया।

प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में विराजमान वरिष्ठ संतों के दर्शन कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज, स्वामी विमलदेव महाराज, पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज, अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज, कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य महाराज एवं पं कृष्णानन्द महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल, मेला अधिकारी ऋषि राज, मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद तथा उप मेलाधकारी विवेक शुक्ला उपस्थित रहे।

संतों से संवाद के दौरान अधिकारियों ने सभी सम्बंधित विभागों को संतों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। तदोपरांत प्रयागवाल जाकर वहां उपस्थित पदाधिकारियों से भी भेंट की तथा अनेक वृद्ध एवं गणमान्य कल्पवासियों का सम्मान कर मेला व्यवस्था से सम्बंधित आवश्यक विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply