हिन्दू सम्मेलन हुआ सम्पन्न, नर्मदेश्वर मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा
जगदलपुर, 29 दिसंबर । हिन्दू संगम आयोजन समिति, जगदलपुर के तत्वावधान में आज साेमवार काे सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर मैदान, बोधघाट, पं. सुंदरलाल वार्ड क्रमांक–32 में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदेश्वर मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा से हुई, जो श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के जयघोष के साथ आयोजन स्थल तक पहुंची।
कलश यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस आयोजन को सफल बनाने में पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक–32, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक–33 एवं शहीद गुण्डाधुर वार्ड क्रमांक–45 के पार्षदगणों के साथ-साथ हिन्दू समाज के भाई-बहनों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा। पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड के पार्षद योगेन्द्र पाण्डेय का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम संयोजक कौशिक शुक्ल के नेतृत्व में पूरी आयोजन टीम ने कार्य किया। इसके अतिरिक्त मिलकेतन पटेल, अतुल, डॉ प्रदीप पांडे, डीके पराशर, रवि नाग, रोहित चावला, सरोज सोनी, मिथिलेश ईनानी, हेना विश्वास, कल्पना वर्मा, सोनिया चावला, पूर्वा आनंद, उग्रेश कौशिक, राम नरेश पाण्डेय, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष मूलचंदानी एवं अजय पाल सिंह का सहयोग रहा। हिन्दू संगम आयोजन समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी हिन्दू जागरण एवं समाजहित में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।