News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

कांगड़ा के पर्यटन विकास को लेकर केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री से की चर्चा

हिस

Low

HREG HHIM 329

Kangra Airport CM

कांगड़ा के पर्यटन विकास को लेकर केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री से की चर्चा

धर्मशाला, 16 दिसंबर । उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को साकार रूप दिया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह के साथ दिल्ली से लौटते समय हुए कुछ समय के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पर पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद पर्यटन की व्यापक संभावनाओं से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकण्डी क्षेत्र में बोह वैली, तल माता मंदिर, नड्डी, गुणामाता मंदिर तथा खबरू वाॅटर फाॅल जैसे अनेक प्राकृतिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल स्थित हैं। यहां की सुंदर, शांत और मनोरम वादियां पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। इन स्थलों के सुनियोजित विकास से क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि इन सभी स्थलों के संबंध में मुख्यमंत्री को कांगड़ा एयरपोर्ट पर विस्तार से जानकारी दी गई है।

Leave a Reply