News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

देहरादून का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 30 लाख की स्मैक बरामद

30 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आराेपित हिस्ट्रीशीटर सोनू पाल काे गिरफ्तार किया है। सोनू पर देहरादून व हरिद्वार के विभिन्न थानों में नारकोटिक्स अधिनियम में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र के आईएमसी चौक के पास से सोनू पाल को 61.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सोनू थाना रायवाला जनपद देहरादून का हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने बताया कि सोनू पर जनपद देहरादून के थाना रायवाला में छह, कोतवाली देहरादून में एक, हरिद्वार में थाना कनखल में एक तथा थाना सिडकुल में एक अभियोग पंजीकृत है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपित के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर काेर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में साेनू ने बताया कि वह सिडकुल की कंपनियों में काम करने वाले युवाओं को स्मैक सप्लाई करता है।

Leave a Reply