इंदौरः सांवेर में मंत्री सिलावट ने आठ पेयजल टेंकरों का किया वितरण, दिखाई हरी झंडी
मंत्री सिलावट ने स्वयं ट्रैक्टर पर चढ़कर पेयजल टेंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और टेंकरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को समय पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी गांव में पेयजल संकट न उत्पन्न होने पाए। कार्यक्रम में भारतसिंह, दिलीप चौधरी, सुरेश सिंह, दयाराम चौधरी, संदीप चंगेडिया, सुभाष जैन, मोहन खंडेलवाल, पार्षद जयदीप कानूनगो, इन्द्रेश चावड़ा, अमित लोबानिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने टेंकर वितरण को सराहनीय कदम बताते हुए मंत्री सिलावट का आभार व्यक्त किया।