इतिहास के पन्नों में 13 दिसंबर : भारतीय इतिहास का वह दिन, जब आतंकवाद ने दो बार देश को झकझोरा
13 दिसंबर 2001 की सुबह संसद भवन परिसर में ऐसा हमला हुआ, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। दिल्ली के सबसे सुरक्षित क्षेत्र में स्थित संसद भवन में घुसपैठ का प्रयास करने के लिए आतंकियों ने सफेद एम्बेसडर कार का सहारा लिया, जिससे वे सुरक्षा घेरा भेदने में सफल रहे।
हालांकि आतंकवादी अपनी साज़िश को आगे बढ़ा पाते, उससे पहले ही सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया। जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकवादी ढेर कर दिए गए और संसद भवन को किसी बड़े खतरे से बचा लिया गया। इस हमले में बहादुरी से मुकाबला करने वाले कई जवान शहीद हुए, जिनकी वीरता आज भी याद की जाती है।
इसी तारीख पर लेकिन 1989 में आतंकवाद की एक और घटना हुई, जब चरमपंथियों ने तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री रुबैया सईद का अपहरण किया था। अपहरणकर्ताओं की मांग थी कि उनके संगठन से जुड़े पांच आतंकियों को रिहा किया जाए। स्थिति गंभीर होती देख सरकार ने अंततः 13 दिसंबर को उनकी मांग को स्वीकार कर लिया और निर्दिष्ट कैदियों को रिहा कर दिया। इस घटना ने राष्ट्रीय राजनीति के साथ-साथ कश्मीर घाटी की सुरक्षा परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1675 – सिक्ख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हुए।
1772 – नारायण राव सतारा के पेशवा बने।
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
1921 – वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच फॉर पॉवर संधि पर दस्तख्त हुये। इसमें किसी बड़े सवाल पर दो सदस्यों में विवाद होने पर चारों देशों से सलाह करने का प्रावधान किया गया।
1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
1974 – माल्टा गणतंत्र बना।
1977 – माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया।
1981 – पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
1989 – गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1995 – दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद सैकड़ों श्वेत और अश्वेत युवक सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़ की तथा दुकानों तथा कारों को आग लगा दी।
1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
1998 – महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2001 – दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।
2001 – इजराइल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
2002 – यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
2003 – भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
2004 – भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
2007 – श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
2012- नेत्रहीन टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
जन्म
1903 – इलाचन्द्र जोशी – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।
1925 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
1926 – कमल नारायण सिंह – भारत के भूतपूर्व 22वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1928 – डी. वी. एस. राजू – भारतीय फिल्म निर्माता थे।
1930 – शरद कुमार दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन थे।
1936 – आग़ा ख़ाँ चतुर्थ – शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के 49वें इमाम हैं।
1954 – हर्षवर्धन (राजनेता) – भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं।
1955 – मनोहर पर्रीकर – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
निधन
1048 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1986 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
महत्वपूर्ण दिवस
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)