सिरसा: लाखों रुपये के आभूषण चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर सिंह उर्फ पीके पुत्र रणजीत सिंह निवासी मोचियांवाली गली थैहड़ मोहल्ला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है । डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि आरोपी अमर सिंह उर्फ पीके से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर सोने- चांदी के आभूषण व कुछ नगदी भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान शहर सिरसा में चोरी की तीन अन्य वारदात करनी भी कबूल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का खुल्लासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए अक्कसर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।