News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

(अपडेट) पानी की सप्लाई को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा, क्रॉस एफआईआर दर्ज

पहली शिकायत केतन सिंह राजपूत निवासी सोमनाथ बिल्डिंग ने दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पानी का कनेक्शन पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ साझा है। 10 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटे तो पाया कि उनकी पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। उनका आरोप है कि उन्होंने जब वजह पूछी तो महिला के पति ने रास्ता रोक लिया और उन पर मुक्कों से हमला कर दिया। इसी दौरान महिला ने उन पर चप्पल से हमला किया और दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। केतन सिंह का कहना है कि उस समय पानी भर रहे पड़ोसी इस पूरी घटना के गवाह हैं।

उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें डर है कि पड़ोसी दंपत्ति फिर उनके या उनके परिवार पर हमला कर सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2),126(2) ,352, 351(2), 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दूसरी ओर अगले दिन यानी 11 दिसंबर को इसी मामले में महिला ने भी केतन सिंह राजपूत के खिला आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 दिसंबर की शाम करीब 6:25 बजे जब वह घर में अकेली थीं, तभी केतन उनके दरवाजे पर आया, गाली-गलौज की और उनका हाथ पकड़कर जबरन नीचे की ओर खींचने लगा। महिला का कहना है कि पिछले दो से तीन महीनों से केतन उनका पीछा कर रहा है, गलत नीयत से घूरता है और कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा है। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार उसकी हरकतों से डरे हुए हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है।

इस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 78, 351(2) व 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply