News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

कूटा कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, ललित तिवारी पांचवी बार बने अध्यक्ष

डॉ. दीपक कुमार तीसरी बार उपाध्यक्ष तथा प्रो. नीलू लोदियाल दूसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रो. युगल जोशी महासचिव चुने गये, जबकि डॉ. संतोष कुमार दूसरी बार संयुक्त सचिव बने। डॉ. शिवांगी चनियाल को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. कुबेर गिनती को संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित किया गया। प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार संगीत कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।

निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बताया गया कि कूटा के संविधान के अनुसार हर तीन वर्ष में दिसंबर माह में चुनाव कराए जाते हैं। नवनिर्वाचित कूटा पदाधिकारियों ने सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। चुनाव के दौरान प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ. कपिल खुल्बे, संतोष कुमार, गोपाल बिष्ट सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply