पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, बादल छाने से कम होगी सर्दी
हिस
Low
HREG HRAJ 519
RJ Weather change
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, बादल छाने से कम होगी सर्दी
जयपुर, 10 दिसंबर । प्रदेश के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार बना हुआ है। मंगलवार रात प्रदेश के अधिकांश शहरों के पारे में गिरावट दर्ज किया गया। प्रदेश के शहरों के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। 20 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 3.3 डिग्री के साथ नागौर की रात सबसे सर्द रही। जयपुर के पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के अधिकतम तापमान में 0.7 और रात के पारे में 0.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार नागौर के अलावा फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3.4, सीकर का 5, लूणकरणसर का 5.1, दौसा का 5.7, जालौर का 5.9, चूरू का 6.3, अलवर का 6.5, करौली का 6.6, वनस्थली और सिरोही का 6.8, झुंझुनूं का 7.4, पिलानी का 8, भीलवाड़ा का 8.4, पाली का 8.6, अजमेर का 8.7, डबोक का 8.8, चित्तौडग़ढ़ का 9.2, जोधपुर का 9.2 और श्रीगंगानगर का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। 31.1 डिग्री के साथ जैसलमेर का दिन और 13.6 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 12 दिसंबर से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में पुन: 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट (1-2 डिग्री) होने की संभावना है।