News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

कांग्रेस की संकल्प रैली में तीन वर्ष के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी पार्टी: प्रेम कौशल

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने अपने इतिहास की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता दी। कौशल का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने इस दौरान नकारात्मक राजनीति की और केंद्र सरकार ने भी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया, फिर भी राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

प्रेम कौशल ने कहा कि आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद प्रदेश सरकार ने अनेक सुधारात्मक कदम उठाए, जिससे हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के सकारात्मक नतीजे अब सामने आने लगे हैं।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस सरकार विकास कार्यों में जुटी रही, वहीं भाजपा नेता षड्यंत्रों में व्यस्त रहे और सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करते रहे। कौशल ने कहा कि सत्ता हासिल करने की महत्वाकांक्षा में भाजपा स्वयं कई हिस्सों में बिखर गई।

Leave a Reply