News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

शादी के 25 दिन बाद नवविवाहिता जीजा के साथ गायब

अदलहाट क्षेत्र की युवती की शादी 12 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चुनार विधानसभा क्षेत्र में हुई थी। विवाह के बाद 28 नवंबर को ससुराल पक्ष गवना कराकर नवविवाहिता को अपने घर लेकर आया। लेकिन गवना के मात्र चार दिन बाद ही चौथी के अवसर पर वह मायके चली गई।

परिजन ने बताया कि मायके आए अभी सात ही दिन हुए थे कि 7 दिसंबर को युवती अचानक लापता हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि वह अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। आरोप यह भी है कि जाते समय वह घर से नगदी और गहने भी साथ ले गई।

विवाहिता की मां ने थाने में तहरीर देकर दामाद पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

अदलहाट थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा और मामले की पुष्टि के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply