News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सुबह-सुबह जब आते-जाते लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो सनसनी फैल गयी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने आसपास मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply