News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

आर्टिलरी रेजिमेंट के कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित

आर्टिलरी रेजिमेंट के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों ने कैडेट्स को प्रतीक चिह्न प्रदान किए, जो आने वाले समय में भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वीएसएम (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल राजेंद्र प्रकाश ने कैडेट्स को उच्चतम दक्षता मानकों, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र-समर्पण की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारतीय सेना की इस गौरवशाली शाखा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना और निरंतर समर्पण को अनिवार्य बताया।

इस मौके पर 157 रेगुलर, 140 टीजीसी, 55 एससीओ और 46 टीईएस पाठ्यक्रम के कुल 80 ऑफिसर्स कैडेट्स उपस्थित थे। ये सभी कैडेट्स 13 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होने जा रहे हैं।

समारोह में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और सेवारत अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति से कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply