News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

लंबित सीआरएमसी भुगतान के विराेध में सायंकालीन ओपीडी सेवाएं हुई बंद, 13 दिसंबर से पूर्ण ओपीडी बंद की चेतावनी

चिकित्सा कर्मचारियों का कहना है, कि केंद्र सरकार ने फंड जारी कर दिया है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी नही होने के कारण प्रत्येक डॉक्टर कारें 2.5-3 लाख और नर्स व कर्मचारियों कारें 30-40 हजार, आरएमए का 60 हजार का भुगतान अब तक अटका है। मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कमिश्नर व एमडी एनएचएम के आश्वासनों के बावजूद समाधान नहीं होने से आक्रोश बढ़ा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है, कि 12 दिसंबर तक राशि नहीं मिली तो 13 दिसंबर से पूर्ण ओपीडी बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply