अज्ञात महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। महिला के चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों पर पत्थर से प्रहार के गहरे घाव मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि किसी ने महिला की पहचान नहीं की। पुलिस ने शव को पहचान होने तक शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया है । पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और संभावना जताई जाती है कि जल्द ही मृतका की पहचान तथा हत्या के कारणों का खुलासा हो जाएगा।