News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

एसआईआर को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने चलाया सम्पर्क अभियान

विधायक ने बूथ संख्या 364 एवं फैजुल्लागंज में बूथ संख्या 270 पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एस आई आर) के बारे में जनमानस को अवगत कराते हुए जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क करने और एसआईआर फार्म भरने के लिए प्रेरित किया।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि एस आई आर के फार्म बीएलओ द्वारा ज़्यादातर वितरित किया जा चुका है, अब उन्हें जल्द से जल्द 11 दिसम्बर से पूर्व जमा करने की अपील करनी है। समाजसेविका बिन्दु बोरा ने लोगों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए सभी को अपना मत सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

जनसंपर्क के समय पार्षद प्रदीप शुक्ला, पृथ्वी गुप्ता, सतीश वर्मा, राकेश सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, मयंक मिश्र, देवशरण वर्मा, सागर सक्सेना, एच एन पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, सनी दीक्षित, अविनाश शुक्ल, पंकज तिवारी, रंजना दुबे, दिव्यांशी शुक्ला, बिंदु श्रीवास्तव, सुशील सिंह, डॉक्टर अभिषेक, दीपू रावत, अजय सिंह एवं वार्ड के मतदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply