News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

उत्तरी हवाओं से जमने लगा शेखावाटी, 6 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 15 शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर के अलावा लूणकरणसर का न्यूनतम तापमान 2.9, सीकर का 3.8, चूरू का 4.7, दौसा का 4.8, अलवर का 5, पिलानी का 5.4, झुंझुनूं का 6.1, करौली का 6.3, श्रीगंगानगर का 7.5, वनस्थली का 7.8, बीकानेर 8.2, सिरोही का 8.7 और जैसलमेर 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 2-3 दिन राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

जयपुर में सर्दी में इजाफा देखने को मिला। हालांकि दिन में तीखी धूप देखने को मिली। जयपुर के दिन के पारे में 0.6 और रात के पारे में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में हल्की हवाएं भी चली।

Leave a Reply