News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

एचआरटीसी में 2200 करोड़ का घाटा, 1300 करोड़ की देनदारी : मुख्यमंत्री

इससे पहले अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कंधर-बग्गा से दिल्ली के लिए 15 वर्षों से चल रही बस सेवा को बन्द करने को पुन: बहाल करने की बात रखी है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब ये बस सेवा चड़ीगढ़ तक सेवा दे रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर रूट वेलफेयर स्टेट के तहत रूट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी में 2200 करोड़ घाटा है, जबकि 1300 करोड़ की देनदारी भी लंबित है। उन्होंने बताया कि अभी चड़ीगढ़ से दिल्ली के लिए अन्य भी बसें चलती रहती है।

नाचन के विधायक विनोद कुमार ने गदीधार से करसोग बस बन्द थी, उसे चलाया गया है। अब राज्य में दो हजार 900 बसें चलती हैं, जिसमे मंडल की जानकारी भी मांगी गई है। कुछ बसें किलोमीटर पूरा करने के बाद भी चल रही है, जोकि बार-बार खराब हो रही है। ऐसे में दुर्घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है। इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बसें अधिक व कम है। उन्होंने कहा सीएम के निर्देशों के तहत युक्तिकरण के तहत कार्य किया जाएगा।

एचआरटीसी में पूरे साल के लिए 200 रुपये में कार्ड

सदन में सीएम सुक्खू ने कहा कि कई स्थानों में जरूरत से अधिक बसें चल रही थी, उन्हें ही बन्द किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी बसों में छात्रों को निशुल्क सुविधा है। उन्होंने बताया कि निगम की बसों के लिए 200 रुपये से वर्ष भर के लिए कार्ड बनाया जा रहा है। इससे पूरी स्थिति स्पष्ट होने पर निजी बसों में भी छात्रों के लिए उचित व्यवस्था किए जाने को योजना बनाई जाएगी। इससे पहले बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल ने कंदरौर-जाहू बस सेवा बन्द की गई है, जिसमें स्कूल व कॉलेज छात्र आवाजाही करते हैं। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसमें 27 बच्चे सुविधा प्राप्त करते थे, जिसमें अन्य अल्टरनेट बस की सुविधा प्रदान की गई है।

Leave a Reply