News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना हो सुनिश्चित : डाॅ. कत्याल

अध्यक्ष डाॅ. कत्याल ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि खाद्यान्नों की सप्लाई चेन से लेकर लाभार्थियों तक वितरण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता और मात्रा का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, मिड-डे-मील प्रदान करने वाली पाठशालाओं तथा थोक गोदामों का निरंतर निरीक्षण कर पारदर्शिता एवं उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

डाॅ. एस.पी.कत्याल ने कहा कि कि जिला कांगड़ा में इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को देखने के लिए आयोग द्वारा फील्ड विजिट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जन कल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पंहुच रही हों।

डीएफएससी पुरषोतम सिंह ने बताया कि एनएफएसए के तहत जिले के 6,81,144 लाभार्थियों को प्रति माह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नियमित रूप से उपलब्ध करवाया जा रहा है। उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा संतोष कुमार ने बताया कि जिले में 2242 पाठशालाओं के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से मिड-डे-मील प्रदान किया जा रहा है।

आईसीडीएस जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने अवगत करवाया कि जिले में 14,664 गर्भवती एवं धात्री माताएं तथा 51,527 बच्चे आंगनबाड़ी सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5268 लाभार्थियों को 5000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 2 करोड़ 74 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

Leave a Reply