जींद : अमेरिका से व्हाट्सअप कॉल कर मांगी दस लाख रुपये की चौथ
मंगलवार को जानकारी देते हुए गांव सफाखेड़ी हाल उचाना मंडी निवासी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बंैकों से लोन कराने का काम करता है। गत 19 नवंबर को अमेरीका के नंबर से उसके व्हाट्सअप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गांव अरड़ाना करनाल हाल अमेरीका निवासी दीपक बताया। आरोपित ने उससे दस लाख रुपये की चौथ मांगी और राशि न देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसे उसने गंभीरता से नही लिया। जिसके बाद फिर से गत 20 नवंबर का उसी व्हाट्सअप पर कॉल आई और चौथ की डिमांड करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने हरिओम की शिकायत पर दीपक के खिलाफ चौथ मांगने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उचाना थाना के जांच अधिकारी अनिल ने मंगलवार को बताया कि आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।