एसवीएम में मेधावी छात्रों को दिए एक्सीलेंस अवार्ड एवं उत्कृष्टता पुरस्कार
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल, उपाध्यक्षा स्नेहलता चोपड़ा, सचिव निर्मला कात्यायन, कोषाध्यक्ष याचना शर्मा और सदस्यों में आशुतोष पाल चोपड़ा, श्रुति गोयल वैद्य, स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंडयाल, उप-प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह, शिक्षक, छात्र और उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य डॉ.उमेश मंडयाल ने स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।