हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और डीपीई प्यार चंद राणा तथा सौरव के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में यश राय ने वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 श्रेणी में समर्थ ने चेस, जबकि अटल मेहता ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाया।जिला स्तरीय मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग की बालिकाओं में एंजल ने वॉलीबॉल, रिदम ने बैडमिंटन, और कनिका पालसरा ने चेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-14 वर्ग के बालकों में योमेश, अनय और आरव चौहान ने वॉलीबॉल में, यश जमवाल ने कबड्डी में, तथा शौर्य ने बैडमिंटन में सम्मान हासिल किया।
अंडर-19 वर्ग में अर्नव सोनी ने बैडमिंटन, आदित्य हीर ने चेस और विकास भाटिया ने कबड्डी में अपना दमखम दिखाया।विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।