मैहर: ऑटो की ट्रैक्टर से टक्कर, चालक सहित 4 यात्री घायल
प्रत्यक्षदर्शियों और घायल चालक ने बताया कि ऑटो रैगांव से मैहर की ओर जा रहा था। पोड़ी गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने बिना किसी संकेत के अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहा ऑटो बेकाबू होकर ट्रॉली से टकरा गया। इनमें कैदी लाल (38), रामलखन (60) और अमरनाथ (35) भी घायल हुए हैं, जबकि ऑटो चालक सुरेश कुशवाहा का पैर फ्रैक्चर हो गया और उनकी बाईं आंख में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मैहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/हीरेंद्र द्विवेदी