नैनीताल बहुउद्देशीय किसान सहकारी समिति ज्योलीकोट में आशा अध्यक्ष, इंद्र उपाध्यक्ष निर्विरोध
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति सहकारिता की मूल भावना के अनुरूप कास्तकारों, क्षेत्र तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, भुवन जीना, पुष्कर जोशी, तारा सिंह जीना, दान सिंह जीना, बसंत जीना, कुंदन जीना, धीरेंद्र जीना, राजेंद्र मनराल, धर्मेंद्र सिंह और पान सिंह सिजवाली सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी भानु प्रकाश पांडे ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।