News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

आपूर्ति विभाग के छह कर्मियों सहित 11 ने किया रक्तदान

उन्होंने कहा कि रक्तदान करके किसी को नई जिंदगी दी जा सकती है। रक्तदान से बड़ा दान कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने समाहरणालय के अन्य कर्मियों से भी रक्तदान करने की अपील की, ताकि रक्त की कमी को दूर किया जाए। जरूरत पड़ने पर किसी की जान न जाए।

आपूर्ति विभाग की ओर से ओएस सुधीर कुमार, प्रधान सहायक भीम दयाल रमन, कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षय कुमार पांडे, अमित कुमार, गोदाम ऑपरेटर देवेन्द्र कुमार, तरहसी मंझौली के पीडीएस डीलर अनूप कुमार, चैनपुर-शाहपुर के डीलर मो. शाहबाज ने ब्लड डोनेट किया। इसी तरह अन्य पांच कर्मियों ने भी रक्तदान किया। इनमें महिलाकर्मी भी शामिल हैं।

एमएमसीएच के ब्लड बैंक से आए कर्मियों ने रक्त संग्रह किया। जिनके शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा 11 से उपर थी, उनका रक्त लिया गया।

Leave a Reply