News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह से लगे रोक : डीसी

कोयले के अवैध मुहानों को किया जाए बंद

अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में डीसी ने कहा कि कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अवैध मुहानों को अच्छी तरह बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने और अवैध मुहानों की अच्छी तरह से डोजरिंग करने को लेकर संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों तथा एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

बैठक में डीसी और एसपी ने सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही चौक चौराहों पर लगातार जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक पुलिस अधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply