शीतलहर से बचाव के लिये जिला प्रशासन वितरित करेगा निःशुल्क कंबल, सार्वजनिक स्थलों पर जलेंगे अलाव: डीएम
जिलाधिकारी ने शीतलहर के दौरान धर्मशाला, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव, चौराहों, रेल एवं इने स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित करने के आदेश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने इसके साथ ही सभी स्थाई व अस्थाई रेनबसेरों में बिजली, पानी, बिस्तर तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। शीतकालीन व्यवस्थाओं की समयबद्ध निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने विभिन्न नगर निकायों हेतु नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं।
नगर निगम हल्द्वानी में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर पालिका नैनीताल में अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, रामनगर में आलोक उनियाल, कालाढूंगी में अभिनव कुमार, भीमताल में राहुल कुमार, भवाली में सुधीर कुमार तथा नगर पंचायत लालकुआं में ईश्वर सिंह रावत को नोडल अधिकारी बनाते हुए सभी को आवश्यक तैयारियाँ तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।