अनूपपुर: खाने की तलाश में जंगल छोड़ रहें जंगली जानवर, अब बिजुरी में कर रहा चहलकदमी
मंगलवार-बुधवार की रात्रि बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में एक भालू चहलकदमी करते लोगो ने देख विडियों बनाकर सोशल मिडिया में डाला। अबादी क्षेत्रों में लगातार भालूओं की आवाजाहीं व वन विभाग की निष्क्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।
बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में एक भालू वार्ड नंबर 07 में चहलकदमी करते एक भालू देखा गया। इससे पूर्व 18 नवंबर को जिले के नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 04 में भी एक घर के पीछे भालू देखा गया था। जहां भूख से बेहाल एक भालू रहवासी जगह पहुंच गया और कचरे में खाना ढूंढकर अपनी भूख शांत करता दिखा। भालू जमुना कॉलोनी, बिजुरी और नगर परिषद डोला में भालू का विचरण लगातार जारी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वन विभाग इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। इस मामले में डीएफओ विपिन पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।