डिजिटल शिक्षा हमारे जीवन में निभा रही हैं अहम भूमिका: डीईओ
प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखण्ड से कुल 48 विजेता प्रतिभागीयों ने भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीईओ कुमारी नीलम ने कहा है कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र–छात्राओं में विकसित तकनीकी कौशल की परख और प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना एवं कम्प्यूटर डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए डिजिटली दक्ष बनाना है। डिजिटल शिक्षा हमारे जीवन में अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि आईसीटी चैंपियनशिप के माध्यम से बच्चों को डिजिटल शिक्षा के महत्व की जानकारी देना है। ताकि बच्चे ई–शिक्षा के साथ जुड़कर जीवन में और बेहतर करें।
मौके एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, कंप्यूटर प्रोग्रामर विप्लव रंजन, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कुमार पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।