News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

सीजीएचएस मेरठ के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

सीबीआई के अनुसार, यह मामला इसी साल 12 अगस्त के उसी ट्रैप प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें डॉ. अजय कुमार और एक अन्य व्यक्ति को 50 लाख रुपये की मांग में से पहली किश्त के रूप में 5 लाख रुपये की अवैध राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उनके आवास और बैंक लॉकरों की तलाशी ली गई थी। तलाशी में 29 लाख 50 हजार रुपये नकद, 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज तथा आरोपी और उनके परिवार के नाम पर म्यूचुअल फंड एवं शेयर बाजार में भारी निवेश के प्रमाण मिले। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी कि एक अप्रैल 2020 से 13 अगस्त 2025 के बीच आरोपित ने अपनी ज्ञात आय की तुलना में 2 करोड़ 6 लाख 31 हजार 845 रुपये से अधिक की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की, जिसका वे संतोषजनक विवरण नहीं दे सके। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

———–

Leave a Reply