आआपा ही बन सकती है भाजपा का विकल्प: सुशील गुप्ता
उन्होंने कहा कि पंजाब में तरनतारण उपचुनाव का परिणाम व इससे पहले लुधियाना और गुजरात की विश्वादर विधानसभा उपचुनावों के परिणाम इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हराने में सक्षम है। आम आदमी पार्टी ने तरनतारण में दोनों राष्ट्रीय दलों कांग्रेस व भाजपा को चौथे व पांचवें स्थान पर धकेला है। तथा बिहार चुनाव के परिणाम यह दर्शाते हैं कि देश की जनता कांग्रेस के नेतृत्व को बीजेपी के मुकाबले नकार चुकी है।
देश की जनता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को भविष्य में आशा भरी दृष्टि से निहार रही है। प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल है, चिकित्सा तथा शिक्षा व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है, भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। केवल आम आदमी पार्टी ही सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है, अन्य विपक्षी पार्टियां कहीं नहीं दिखाई देती। हरियाणा में आप ही भाजपा का विकल्प बन सकती है। इस अवसर पर आप वरिष्ठ उप प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र अहलावत, लोकसभा अध्यक्ष अजय सिंगला, जिला सचिव योगेश कौशिक, वरिष्ठ नेता जितेंद्र जुनेजा, सुखबीर मलिक, संदीप प्रजापत, विकास अग्रवाल, शमशेर भल्ला, राजन मुंडे, युवा अध्यक्ष मनीष मराठा, उपस्थित रहे।